सोलन। सोलन के भरोल निवासी व्यक्ति की पल्सर बाइक को सायरी से चुराने के बाद चोर पलासटा केपासजंगल में छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को बरामदकर लिया है। बाइक चोर की तलाश जारी है।
सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को भरोल निवासी राहुल शर्मा ने सायरी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 10 जनवरी को रिश्तेदारी में अपनी पल्सर बाइक एचपी-64सी- 1655 में सवार होकर सायरी आया था।
जहां पर इसने अपनी बाईक को सायरी स्कूल के समीप खड़ा किया था। अगली सुबह जब वह प्रातः बाइक लेने पहुंचा तो बाइक वहां नहीं मिली। इधर उधर काफी तलाशने के बाद सायरी पुलिस थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बाइक की कीमत 90 हजार रुपये बताई थी।
एसपी ने बताया कि सायरी पुलिस थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिसने बाइक की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को बाइक पलासटा गांव के जगंल में लावारिस हालत में पड़ी बरामद हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी चोर की तलाश की जा रही है।


No comments:
Post a Comment