प्रयागराज। खीरी थाना क्षेत्र के नींबी गांव में गुरुवार शाम महुली पहाड़ी पर 17 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र अंकित और उसकी 30 वर्षीय चाची मुन्नी देवी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को घटनास्थल पर जहरीला पदार्थ मिला, जिससे आशंका है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अंकित सुबह अपनी चाची मुन्नी देवी के साथ साइकिल से निकला था। इसके बाद दोनों का पता नहीं चला। शाम करीब पांच बजे एक चरवाहे ने पहाड़ी पर शव देखे और ग्राम प्रधान को सूचना दी।
खीरी थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला पुलिस ने तलाशी में मुन्नी के पास से मोबाइल बरामद किया और परिवार को सूचित किया। परिजन जगदीश चौहान ने शवों की पहचान अंकित और मुन्नी के रूप में की। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की। मुन्नी के दो बच्चों की चिंता ग्रामीणों को सता रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment