भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में नहाने गए दो एयरफोर्स कर्मियों की डूबने से दुखद मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों के शव बरामद किए।
सीओ प्रमोद साह ने बताया कि पठानकोट, पंजाब में तैनात चार एयरफोर्स कर्मी प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र, चार युवतियों सहित कुल आठ दोस्तों के साथ घूमने के लिए मुसाताल आए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे।
उनके साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव निकाले। घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


No comments:
Post a Comment