उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 12 जिलों में आज से नामांकन शुरू - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, July 2, 2025

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 12 जिलों में आज से नामांकन शुरू



देहरादून। उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज, 2 जुलाई से शुरू हो रही है। हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराएगा।नामांकन 2 से 5 जुलाई तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 7 से 9 जुलाई तक सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। उम्मीदवार 10 और 11 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे।चुनाव 89 विकासखंडों में होंगे, जिनमें 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं। प्रतीक चिह्न पहले चरण के लिए 14 जुलाई और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को आवंटित होंगे। मतदान पहले चरण में 24 जुलाई और दूसरे चरण में 28 जुलाई को होगा, जबकि परिणाम 31 जुलाई को घोषित होंगे।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 30 जून तक 6,853 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta