नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति मारा और हौज में फेंक दिया, दोनों गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, July 1, 2025

नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति मारा और हौज में फेंक दिया, दोनों गिरफ्तार



कासगंज। जिले के पटियाली क्षेत्र के भरगैन कस्बे में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां नौ बच्चों की मां रीना ने अपने प्रेमी हनीफ के साथ मिलकर अपने पति रतिराम (50) की निर्मम हत्या कर दी। 

हत्या के बाद शव को ट्यूबवेल की हौज में फेंक दिया गया। दोनों आरोपी बच्चों को छोड़कर फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दरियावगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच के अनुसार, रीना और हनीफ के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। रतिराम इनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। 18 जून की रात रीना ने रतिराम को शौच के बहाने खेत पर बुलाया, जहां हनीफ के साथ मिलकर उसका गला दबाया और सीने पर घुटने से कई बार प्रहार किए।

 इतना ही नहीं, हनीफ ने क्रूरता की हद पार करते हुए रतिराम की नाक दांतों से काट ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शव को ट्यूबवेल की हौज में फेंक दिया गया।घटना का खुलासा तब हुआ, जब 22 जून को कस्बे के लोगों को ट्यूबवेल की हौज से तेज बदबू आई। 

जांच के दौरान रतिराम का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। रतिराम के भाई अरविंद ने रीना और हनीफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हनीफ की निशानदेही पर खून से सने कपड़े भी बरामद किए, जिन्हें उसने खेत में गड्ढा खोदकर छिपाया था।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि रीना और हनीफ को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में रीना ने कबूल किया कि वह हनीफ से प्यार करती थी और रतिराम के विरोध के कारण उसने एक साल से हत्या की योजना बनाई थी। 

रतिराम और रीना के नौ बच्चे हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। हत्या के बाद रीना छह बच्चों को छोड़कर हनीफ के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने बच्चों को उनके दादा के सुपुर्द कर दिया है, जो उन्हें फर्रुखाबाद ले गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और फोरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta