उत्तराखंड : दो नाबालिग बहनें संदिग्ध हालात में परिस्थितियों लापता, अपहरण की आशंका - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, June 20, 2025

उत्तराखंड : दो नाबालिग बहनें संदिग्ध हालात में परिस्थितियों लापता, अपहरण की आशंका



हरिद्वार।  रानीपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर गांव से दो नाबालिग बहनें रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने शक जताया है कि उनका अपहरण किया गया है। 

इस मामले में तीन युवकों पर संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक 17 जून को दो बहनें ई-रिक्शा से घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं। चिंतित परिजनों ने आसपास तलाश की, तो पता चला कि दोनों बहनें युवक फिरोज के ई-रिक्शा में बैठकर गई थीं।

 परिजनों ने फिरोज से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने लड़कियों को जटवाड़ा पुल पर उतार दिया था। उन्होंने उसके मोबाइल से कॉल कर किसी को बुलाया और तीन अज्ञात युवकों के साथ चली गईं।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta