दिल्ली में कोरोना से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 24 घंटे में कोई नया केस नहीं - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, June 20, 2025

दिल्ली में कोरोना से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 24 घंटे में कोई नया केस नहीं



नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक फेफड़ों के कैंसर (एडेनोकार्सिनोमा) से पीड़ित था। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला, जबकि 101 मरीज ठीक हुए हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 632 से घटकर 630 हो गई है। गुरुवार को हुई इस मौत के साथ जनवरी 2025 से अब तक दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है। 

डॉक्टरों का कहना है कि यह वेरिएंट पहले से बीमार और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों, खासकर बुजुर्गों के लिए अधिक घातक है। विशेषज्ञ इसे सामान्य इन्फ्लूएंजा जैसा मान रहे हैं, लेकिन कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों के लिए यह जानलेवा हो सकता है। चिकित्सकों ने सभी लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और अन्य एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने की बात कही है ताकि कोरोना के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta