सोलन : चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार, 11.33 ग्राम चिट्टा बरामद - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, June 20, 2025

सोलन : चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार, 11.33 ग्राम चिट्टा बरामद


सोलन। सोलन जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने धर्मपुर क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पहले हरीश शर्मा को और अब उसके सहयोगी ललित कंवर को गिरफ्तारी की है।

16 मई 2025 को गश्त के दौरान SIU को सूचना मिली थी कि गाँव राजपुर के पास एक अल्टो कार में हरीश शर्मा (31 वर्ष, निवासी जदारी, कण्डाघाट) भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन बेचने की फिराक में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरीश को 11.33 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और अल्टो कार को जब्त कर लिया। धर्मपुर थाने में मामला दर्ज कर हरीश को पुलिस रिमांड में लिया गया।

आगे की जांच में हरीश से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से पता चला कि इस तस्करी में उसका एक अन्य साथी भी शामिल था। इसके आधार पर 19 जून 2025 को पुलिस ने ललित कंवर (28 वर्ष, निवासी राजपुर, कसौली) को गिरफ्तार किया। ललित को आज, 20 जून 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सोलन पुलिस के इस अभियान से नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच जारी है, और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में महत्वपूर्ण कदम बताया है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta