सोलन: शूलिनी मेले में बिना आई कार्ड वाले दुकानदारों की नो एंट्री - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, June 20, 2025

सोलन: शूलिनी मेले में बिना आई कार्ड वाले दुकानदारों की नो एंट्री

 


सोलन। शूलिनी मेले के नजदीक आते ही सोलन शहर में अस्थाई दुकानदारों की भीड़ बढ़ गई है। इस बीच, शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सोलन पुलिस ने अस्थाई दुकानदारों के पहचानपत्रों की जांच का विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल पहचानपत्र धारक दुकानदारों को ही शहर की गलियों और सड़कों पर दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी।

सपरून पुलिस चौकी की टीम ने आज सुबह से ही उन विक्रेताओं की तलाशी तेज कर दी है, जिनके पास वैध पहचानपत्र नहीं हैं। बिना पहचानपत्र वाले दुकानदारों को शहर से बाहर करने का अभियान चलाया जा रहा है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि सपरून में विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया उनके पहचानपत्रों की जांच के बाद की जा रही है। उन्होंने कहा, "बिना पहचानपत्र वाले व्यक्तियों को शहर से वापस भेजा जा रहा है। यह प्रक्रिया मेले तक लगातार जारी रहेगी ताकि शहर में सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।"

पुलिस का यह कदम मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह अभियान न केवल शहर की कानून-व्यवस्था को बनाए रखेगा, बल्कि मेले में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित माहौल भी प्रदान करेगा।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta