देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को और दूसरे चरण का 28 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 31 जुलाई को होगी।
नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी। प्रत्याशी इस दौरान अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। जिलाधिकारी 30 जून को चुनाव अधिसूचनाएं जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी।
जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को समय पर तैयारियां पूरी करने और निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के लिए भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दल और संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क और प्रचार की रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं।






No comments:
Post a Comment