देहरादून। खराब मौसम में केदारनाथ के लिए उड़ान भरने के मामले में डीजीसीए ने ट्रांस भारत हेली कंपनी के दो पायलटों, योगेश ग्रेवाल और जितेंद्र हरजई के लाइसेंस छह-छह माह के लिए रद्द कर दिए हैं। यह कार्रवाई 15 जून को गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच हुई घटना के बाद की गई है।
15 जून को सुबह 5 से 6 बजे के बीच आर्यन हेली कंपनी और ट्रांस भारत के तीन हेलिकॉप्टरों ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जबकि ट्रांस भारत के दोनों हेलिकॉप्टर सुरक्षित गुप्तकाशी लौट आए।
ट्रांस भारत के पायलटों ने ही आर्यन हेलिकॉप्टर के न पहुंचने की सूचना दी, जिसके बाद खोज शुरू हुई। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि डीजीसीए ने खराब मौसम में उड़ान भरने की लापरवाही पर यह कार्रवाई की है।


No comments:
Post a Comment