चकराता विधायक ने त्यूणी थाने का किया घेराव, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, June 18, 2025

चकराता विधायक ने त्यूणी थाने का किया घेराव, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल



विकासनगर। चकराता से कांग्रेस विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ त्यूणी थाने का घेराव कर पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने पुलिस पर सेना के जवान के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए 10 दिन के भीतर उचित कार्रवाई की मांग की, अन्यथा दोबारा घेराव की चेतावनी दी।

प्रीतम सिंह ने कहा कि बीते दिनों त्यूणी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सैन्य जवान के साथ बर्बरता की, अभद्रता की और जबरन माफीनामा लिखवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी नशे में धुत होकर बाजार में उत्पात मचाते हैं, जो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। विधायक ने इस मामले को सड़क से लेकर सदन और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट तक ले जाने की बात कही। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और भ्रष्टाचार व उत्पीड़न का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि यदि सैन्य जवान के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम नागरिक की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घेराव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, जय दत्त बिजल्वाण, चतर सिंह रावत, फतेह सिंह, श्याम सिंह, भूटू राम, महेंद्र सिंह चौहान, महेश डूंगरी, बलवीर सिंह चौहान, मातवर सिंह राणा, तेजपाल राणा, नरेंद्र रावत, संतराम चौहान, आदित्य पंवार, राजवीर राणा, सौरभ जिनाटा, मोहन लाल, हरीश राजगुरु सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta