नई दिल्ली। गुजरात हाईकोर्ट में एक ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक अभूतपूर्व घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। 20 जून को जस्टिस निरजर एस देसाई की बेंच के समक्ष चल रही वर्चुअल सुनवाई में एक शख्स टॉयलेट में शौच करता हुआ नजर आया। यह वाकया उस समय हुआ, जब कोर्ट की कार्यवाही लाइव चल रही थी।
बार एंड बेंच के अनुसार, सुनवाई के दौरान 'समद बैटरी' के नाम से लॉग इन करने वाले व्यक्ति का वीडियो सामने आया। वीडियो में शुरुआत में उनका क्लोजअप दिखा, जिसमें उन्होंने ब्लूटूथ इयरफोन पहना हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपना फोन दूर रखा, जिससे स्पष्ट हुआ कि वह शौचालय में बैठे थे। वीडियो में उन्हें खुद को साफ करते और फिर वॉशरूम से बाहर निकलते देखा गया। कुछ देर बाद वह स्क्रीन से गायब हो गए और फिर एक कमरे में दिखाई दिए।
यह घटना ऑनलाइन सुनवाई के दौरान उचित आचरण की आवश्यकता को रेखांकित करती है। इस वाकये ने कोर्ट की गरिमा और वर्चुअल सुनवाई में तकनीकी सावधानियों पर सवाल उठाए हैं। इस घटना के बाद कोर्ट प्रशासन और बार एसोसिएशन से इस तरह की लापरवाही रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठ रही है।


No comments:
Post a Comment