सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सीमेंट की आपूर्ति में गबन के मामले में पुलिस ने दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बागा थाना पुलिस ने की, जहां पिछले साल दिसंबर में दर्ज शिकायत के आधार पर जांच चल रही है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह मामला गत वर्ष 26 दिसंबर को सामने आया,दी मांगल लैंड लुजर्ज एवं इफैक्टिड परिवहन सहकारी सभा समिति के सचिव हंसराज ने शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार समिति के सदस्य सोनू कुमार की गाड़ी नंबर HP11C-2625 से 19, 23, 25 और 28 सितंबर 2024 को बिलासपुर की दिलीप बिल्डकॉन लिमि., मल्याणा की गवार कंस्ट्रक्शन लि.और पवारी के पटेल इंजीनियरिंग लि. के लिए सीमेंट की आपूर्ति की थी। लेकिन इन स्थानों पर सीमेंट का भुगतान नहीं किया गया।
पुलिस जांच में पता चला कि गाड़ी के चालक ने सीमेंट में से कुछ हिस्सा बिलासपुर निवासी संजय कुमार को बेच दिया था। इस मामले में चालक को 9 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में संजय की संलिप्तता का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने संजय कुमार को तहत गिरफ्तार किया। जांच से सामने आया कि संजय ने चालक के साथ मिलकर अपराधिक साजिश रची और सीमेंट को गंतव्य तक न पहुंचाकर आधे-अधूरे दामों में खरीद लिया।
पुलिस संजय के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।


No comments:
Post a Comment