बद्दी: किराये के मकान में चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, कुछ सामान बरामद - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, April 12, 2025

बद्दी: किराये के मकान में चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, कुछ सामान बरामद


बद्दी। बद्दी पुलिस ने किराये के मकान में हुई चोरी के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से हमीरपुर के घुमारली गांव निवासी रोहित वर्तमाान में बद्दी के वर्धमान चौक के पास मकान नंबर 9 का ताला तोड़कर चोर ने कान के झुमके, तीन सोने की अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, तीन चांदी की पायल और 12,080 रुपये नकद चुरा लिए।

शिकायत मिलने के बाद बद्दी पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दो आरोपियों कांगड़ा निवासी 29 वर्षीय प्रदीप कुमार और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का कुछ सामान बरामद कर लिया। उनके हवाले से झुमके, एक मंगलसूत्र और दो चांदी की पायल मिली हैं।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि यह चोरी 8 अप्रैल को हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे बरामद आभूषणों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस मामले से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta