मियांवाला का नाम नहीं बदलेगा, प्रतिनिधि मंडल को सीएम का आश्वासन,एसजे टीवी ने भी दिखाया था आइना - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, April 6, 2025

मियांवाला का नाम नहीं बदलेगा, प्रतिनिधि मंडल को सीएम का आश्वासन,एसजे टीवी ने भी दिखाया था आइना


देहरादून। देहरादून के मियांवाला का नाम बदलने को लेकर चल रही चर्चा भी थम गई है। धामी सरकार ने स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मियांवाला का नाम बदलने का फैसला वापस ले लिया है। अब मियांवाला का नाम पहले की तरह मियांवाला ही रहेगा। 

बता दें कि बीते दिनों धामी सरकार ने चार जिलों के विभिन्न स्थानों के नाम बदले थे, जिसमें देहरादून के मियांवाला का नाम बदलकर "रामजी वाला" करने की घोषणा कर दी गई थी। सरकार के इस फैसले के खिलाफ स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया था। शनिवार को मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बुटोला के नेतृत्व में मियांवाला के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। 

इस दौरान सीएम धामी ने जनभावनाओं को प्राथमिकता देते हुए आश्वासन दिया कि मियांवाला का नाम नहीं बदला जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने बाकयदा प्रेस नोट जारी करके स्थानीयलेागों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में नाम न बदलने के निर्देश दिए हैं, हालांकि अभी औपचारिक घोषणा का इंतजार है।



विदित रहे कि एसजे टीवी ने भी समस्त तथ्यों व राजनैतिक विष्लेशणों के साथ सरकार के इस फैसले पर हैरानी जताई थी। तैयार एक विशेष वीडियो में खुलासा किया गया कि मियांवाला का नाम मुस्लिम संप्रदाय से नहीं, बल्कि हिंदू राजपूतों से जुड़ा है। इतिहासकारों के अनुसार, इस क्षेत्र का नाम वहां बसे राजपूत परिवारों के सम्मान में पड़ा था, जिसे सरकार ने गलत संदर्भों से जोड़ दिया। यह तथ्य मियांवाला के नाम को लेकर चल रही बहस में एक नया आयाम जोड़ता है।

सीएम का अधिकारियों को मियांवाला का नाम दोबारा से मियांवाला करने का निर्देश स्थानीय लोगों की भावनाओं की जीत माना जा रहा है। 

यह थी एसजे टीवी की रिपोर्ट

धामी के गले में मियांवाला की फांस




No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta