अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की कमी पर सामाजिक कार्यकर्ता का हल्ला बोल, प्राचार्य से की यह मांग - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, April 6, 2025

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की कमी पर सामाजिक कार्यकर्ता का हल्ला बोल, प्राचार्य से की यह मांग



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था में व्याप्त खामियों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.पी. भैसोड़ा से मुलाकात कर कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन जैसे विशेषज्ञों की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। पाण्डे ने कहा, "उत्तराखंड में दिल का दौरा और सिर की चोट से सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं, लेकिन पहाड़ के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में इनके विशेषज्ञ तक नहीं हैं। यह सरकार की स्वास्थ्य नीति पर सवाल उठाता है।"

संजय ने जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूछा, "आखिर क्यों अब तक किसी विधायक या सांसद ने इन पदों की स्वीकृति के लिए आवाज नहीं उठाई? क्या विकास सिर्फ भाषणों तक सीमित है? मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने वाली सरकारें मरीजों की तड़प क्यों नहीं देखतीं?" उन्होंने दूरदराज से आने वाले मरीजों की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि बेस चिकित्सालय में न तो सही मार्गदर्शन मिलता है और न ही समय पर इलाज। जनसंपर्क अधिकारी का फोन न उठना भी उनके निशाने पर रहा। प्राचार्य ने इस पर संज्ञान लेते हुए सुधार का आश्वासन दिया।

यह वीडियो जरूर देखें

धामी के गले में मियांवाला की फांस



पाण्डे ने डिजिटल इंडिया की हकीकत पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "जब तक बुजुर्ग मरीजों को पर्ची के लिए स्मार्टफोन की जरूरत पड़ती रहेगी, डिजिटल इंडिया एक मजाक है।" उन्होंने की-पैड फोन वालों और बुजुर्गों के लिए मैनुअल पर्ची व्यवस्था बहाल करने की मांग की। सरकारी आंकड़ों के हवाले से उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा में कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन के पद स्वीकृत ही नहीं हैं, जबकि पिथौरागढ़, नैनीताल और अन्य जिलों में भी स्थिति चिंताजनक है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की, "स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता है, तो इसे साबित करें। इस मुद्दे को विधानसभा और संसद में उठाएं। जनता इलाज के अभाव में मर रही है, और आपकी चुप्पी इतिहास में अपराध मानी जाएगी।" इस तल्ख टिप्पणी के बाद मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था सुधारने का दबाव बढ़ गया है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta