नालागढ़ अस्पताल में सुधार की पहल: विधायक और एसडीएम का औचक निरीक्षण, डॉक्टरों को सख्त निर्देश - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, April 3, 2025

नालागढ़ अस्पताल में सुधार की पहल: विधायक और एसडीएम का औचक निरीक्षण, डॉक्टरों को सख्त निर्देश


नालागढ़। नालागढ़ के सरकारी मातृ अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही कमियों और डॉक्टरों के खिलाफ शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। विधायक हरदीप सिंह बावा और एसडीएम राजकुमार ने बुधवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई तब हुई, जब स्थानीय लोगों ने महंगी दवाइयों और सुविधाओं की कमी की शिकायतें विधायक तक पहुंचाईं।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मरीजों से उनकी समस्याएं सुनीं और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा, "डॉक्टरों के खिलाफ जनता से शिकायतें आ रही हैं। महंगी दवाइयां लिखना बंद करें और मरीजों को जेनेरिक दवाइयां दें। कोशिश करें कि दवाइयां अस्पताल से ही मिलें, ताकि लोगों को बाहर न भटकना पड़े।" विधायक ने ब्लड बैंक और मरीजों के वार्डों का भी जायजा लिया और उनका हालचाल जाना।

मीडिया से बातचीत में विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा, "हमें अस्पताल की कमियों और शिकायतों की जानकारी मिली थी। आज एसडीएम के साथ निरीक्षण कर स्थिति देखी गई है। डॉक्टरों को गरीब जनता की सेवा करने और महंगी दवाइयां न लिखने के साफ निर्देश दिए गए हैं।" उन्होंने बताया कि अस्पताल को जल्द ही रेड क्रॉस से एक एम्बुलेंस मिलेगी और इस महीने चार नए डॉक्टरों की नियुक्ति भी होगी।

विधायक ने भरोसा दिलाया कि अस्पताल की सभी कमियों को दूर किया जाएगा। इसके लिए वे और एसडीएम हर महीने औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि नालागढ़ की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई परेशानी न हो। इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि सरकारी अस्पताल में सुधार होगा और उन्हें बेहतर इलाज मिल सकेगा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta