नालागढ़ : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 30 किलो भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, April 3, 2025

नालागढ़ : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 30 किलो भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार


नालागढ़। जिला पुलिस बद्दी की स्पेशल सेल एक्स ने नालागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रनोट ट्रक पार्किंग चौंकीवाला में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तलाशी के दौरान ट्रक नंबर एचपी-12आर-3537 से 30 किलो 950 ग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद की। इस मामले में ट्रक चालक यशपाल शर्मा (33 वर्ष), पुत्र मदन लाल, निवासी कामल दीग्गल, रामशहर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। बद्दी के एएसपी अशोक वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, "पुलिस नशे के खिलाफ सख्ती से काम कर रही है। ट्रक से भुक्की बरामद की गई है और आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के प्रयास तेज किए गए हैं।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta