बिलासपुर: शिमला-मटौर मार्ग बाधित करने के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, April 18, 2025

बिलासपुर: शिमला-मटौर मार्ग बाधित करने के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार

 


बिलासपुर।
जिला बिलासपुर, मंगरोट क्षेत्र में शिमला-मटौर वाया जुखाला उच्च मार्ग को तीन दिन तक बाधित करने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया। जिला बिलासपुर निवासी राजन कांत और उनकी माता सीता देवी पर सड़क पर झाड़ियां और पत्थर रखकर यातायात अवरुद्ध करने का आरोप है। जिला प्रशासन की बार-बार चेतावनी के बावजूद शुक्रवार को भी सड़क को एकतरफा बंद किया गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

सूचना पर नायब तहसीलदार सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क से अवरोध हटाकर यातायात बहाल किया। थाना सदर पुलिस ने दोनों को हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। राजन कांत का दावा है कि मंगरोट में सड़क उनकी माता सीता देवी की 17 बिस्वा जमीन पर बनी है, जिसे उन्होंने 2009 में खरीदा था। उनका कहना है कि 15 से 23 जनवरी तक प्रशासन की निशानदेही में यह जमीन उनकी माता के नाम दर्ज हुई। वे तीन साल से प्रशासन से जमीन वापसी की मांग कर रहे हैं, ताकि वहां खोखा लगाकर आजीविका चला सकें।

वहीं, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि उक्त जमीन का इंतकाल 1974 में विभाग के नाम दर्ज है। यह विवाद तब और गहराया जब 4 दिसंबर 2022 को उच्च न्यायालय के आदेश पर राजन कांत का खोखा हटाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर निवासी शिव चौधरी ने कहा कि कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और सड़क पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta