मंडी। रविवार सुबह 9:18 बजे मंडी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 7 किलोमीटर नीचे था।
झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को लेकर चिंतित रहे। हालांकि, प्रशासन ने पुष्टि की कि इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों को तैयार रखा। भूकंप के बाद हल्की दहशत का माहौल रहा, लेकिन कोई आपात स्थिति नहीं बनी।
मंडी जिला भूकंपीय जोन 5 में आता है, जो भारत का सबसे अधिक जोखिम वाला क्षेत्र है। विशेषज्ञों के अनुसार, यहां बड़े भूकंप की आशंका रहती है। ऐसे में भूकंप-प्रतिरोधी निर्माण और आपातकालीन तैयारियां बेहद जरूरी हैं।


No comments:
Post a Comment