सोलन: महिला बैंक मैनेजर से पर्स छीनने वाला गिरफ्तार,काट चुका है 10 साल की सजा - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, April 13, 2025

सोलन: महिला बैंक मैनेजर से पर्स छीनने वाला गिरफ्तार,काट चुका है 10 साल की सजा


सोलन। परवाणू में पंजाब नेशनल बैंक की मैनेजर से हैंडबैग छीनने के मामले में पुलिस ने स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इससे पहले उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास व लूटपाट के आरोप में दस साल की सजा काट चुका है।  

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 अप्रैल, 2025 की शाम की है, जब रामपुर बुशैहर की रहने वाली पंजाब नैशनल बैक की परवााू शाखा की मैनेजर अपने घर के पास हिमगिरी मंदिर के निकट पहुंची थीं। इसी बीच एक स्कूटर सवार ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें बैंक की सेफ वॉल्ट की चाबियां थीं। 

महिला की शिकायत पर परवाणू पुलिस ने 8 अप्रैल को मामला दर्ज किया। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर हरियाणा के पंचकुला के टिपरा निवासी 36 वर्षीय नितिन को 12 अप्रैल को परवाणू से गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस ने छीना गया पर्स भी बरामद कर लिया। 

जांच में पता चला कि नितिन आदतन अपराधी है और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हत्या के प्रयास व लूटपाट के मामले में 10 साल की सजा काट चुका है। उसे 13 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta