उत्तराखंड : मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की पहल, 10 नए डॉक्टरों की नियुक्ति - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, April 10, 2025

उत्तराखंड : मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी दूर करने की पहल, 10 नए डॉक्टरों की नियुक्ति


देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को आयोजित साक्षात्कार के बाद चार प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के लिए 10 डॉक्टरों का चयन किया गया है। इस कदम से मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कुल 24 डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया गया था, जिनमें से 10 को विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के लिए चुना गया। दून मेडिकल कॉलेज में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिनमें एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट, एक रेडियोथेरेपिस्ट, एक महिला रोग विशेषज्ञ और एक पैथोलॉजिस्ट शामिल हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एक ईएनटी स्पेशलिस्ट और एक दंत रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के लिए तीन डॉक्टरों का चयन किया गया है, जबकि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को एक डॉक्टर मिला है।

डॉ. सयाना ने कहा कि इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाला इलाज मिल सकेगा। सरकार का लक्ष्य है कि मेडिकल कॉलेजों में कर्मचारियों की कमी को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस कदम से स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि अब उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta