देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनभावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है नामकरण। मुख्यमंत्री धामी द्वारा आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके।
आदेश के मुताबिक नैनीताल के नवाबी रोड को अब अटल मार्ग के नाम पर जाना जाएगा। इसके अलावा पनचक्की आईटीआई मार्ग का नाम बदलकर गुरु गोवलकर मार्ग कर दिया गया है।
उधमसिंह नगर की सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत का नाम बदल कर कौशल्या पुरी कर दिया गया है। देहरादून जिले के अंतरगत आने वाले मियांवाला को अब रामजीवाला नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा देहरादून के ही विकासनगर विकासखंड के तहत आने वाले पीरवाला को केसरीनगर और चांदपुर खुर्द को पृथ्वीराज नगर नाम से जाना जाएगा। सहसपुर विकासखंड के अंतरगत आने वाले अब्दुलापुर को अब दक्षनगर के नाम से जाना जाएगा।
हरिद्वार के भगवानपुर विकास खंड के औरगंजेबपुर गांव को शिवाजी नगर, बाहदराबाद विकासखंड के गाजीवाली गांव को आर्यनगर तथा चांदपुर को ज्योतिबा फूले नगर का नया नाम दे दिया गया है। नारसन विकासखंड के मोहम्मदपुर जट गांव को मोहनपुर जट और खानपुर कुर्सली को अंबेडकर नगर नाम दिया गया है। हरिद्वार के ही खानपुर विकासखंड के इदरीशपुर को नंदनगर तथा खानपुर को श्रीकृष्णपुर नाम से जाना जाएगा। रुड़की विकासखंड के अकबरपुर फाजलपुर गांव को अब विजयनगर नाम से जाना जाएगा।



No comments:
Post a Comment