सोलन। चंबाघाट रोड स्थित सेंट ल्यूक्स स्कूल परिसर में आज तड़के बिजली गिरने की घटना से स्कूल भवन में लगे शीशे चूर चूर हो गए। यही नहीं स्कूल परिसर में लगा एक पेड़ भी कई हिस्सों में बंटकर ढेर हो गया।
![]() |
| बिजली गिरने से टूटे स्कूल भवन के शीशे |
बिजली गिरने की घटना आज तड़के लगभग दो बजे की बताई जा रही है। आसमानी बिजली गिरने के कारण स्कूल बिल्डिंग में लगे शीशे टूट गए। वहीं, स्कूल के भीतर लगा पेड़ भी टूट गया है।
स्कूल प्रबंधने अभी बिजली गिरने से हुए नुकसान का जायजा ले रहा है।



No comments:
Post a Comment