हिमाचल: पति की हत्या में बीवी व प्रेमी गिरफ्तार, होली की पूर्व संध्या पर की थी हत्या - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, March 16, 2025

हिमाचल: पति की हत्या में बीवी व प्रेमी गिरफ्तार, होली की पूर्व संध्या पर की थी हत्या


पालमपुर। कांगड़ा जिले के भ्रांता पंचायत के साई दा लाहड़ गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक यूपी के बदायूं का रहने वाला था। पुलिस ने हत्योरापियों को गिरफ्तार करके अदालत ने उकी पांच दिन की पुलिस रिमांड भी हासिल कर ली है।  

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बदायूं  का रहने वाला 43 वर्षीय वेद प्रकाश कई वर्षों से भ्रांता पंचायत के साई दा लाहड़  गांव में रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी राजबाला, एक बेटी व एक बेटा भी रहते थे। आरोप है कि राजबाला का प्रेम प्रसंग बिहार निवासी और इसी गांव में रहने वाले श्रमिक  त्रिलोक कुमार से चल रहा था। बताते हें कि वेद प्रकाश को यह बात पता थी औ।र पति पत्नी के बीच इसी बात को लेकर कई बार झगड़ा भी होता रहता था।  


पुलिस के मुताबिक वेद प्रकाश शराब के नशे में घर लौटा था, जहां पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या की और फिर चेहरे व गले पर तेजधार चीज से वार किए। होली की पूर्व संध्या पर वेद प्रकाश काफी शराब पीकर घर पहुंचा और किसी बात पर दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा हो गया। इस पर राजबाला ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी बाद में धार दार हथियार से उसके चेहरे पर कई वार भी किये। 

अगले दिन होली थी और सुबह सुबह पुलिसको घटना का पता चला। पुलिस ने पंचामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और प्रारंभिक पड़ताल शुरू की। पुलिस को राजबाला पर संदेह जांच की शुरूआत में ही हो गया था। धटना का मुकदमा मृतक वेदप्रकाश के चचेरे भाइ देवेंद्र की ओर से लिखाया गया। 

पुलिस ने इसके बाद राजबालपा से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने बयान कर दी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि हत्या में उसका साथ उसके प्रेमी त्रिलोक ने भी दिया। इसके बाद पुलिस ने राजबाला व त्रिलोक को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद राजाबाला ने त्रिलोक को फोन करके पूरी बात बताई थी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने व आगे की बातचीत भी फोन पर की गई थी। इसके अलावा पुरानी काल रिकाडिंग्स भी पुलिस को मिली है जिसमें राजबाला त्रिलोक के साथ मिलकर वचेद प्रकाश को रास्ते से हटाने की सिजिश रचती सुनाई पड़ रही है। पालमपुर के डीएसपी लोकेंद्र नेगी के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta