रानीपोखरी : पुलिसकर्मी को बुलेट से टक्कर मारने वाला गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 3, 2025

रानीपोखरी : पुलिसकर्मी को बुलेट से टक्कर मारने वाला गिरफ्तार


रानीपोखरी। देहरादून-ऋषिकेश मार्ग स्थित नागाघेर में पुलिसकर्मी को बुलेट बाइक से टक्कर मारने के आरोपी को पुलिस ने रानीपोखरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 

थानाध्यक्ष विकेंद्र कुमार के मुताबिक, रविवार की शाम नागाघेर में चेकिंग के दौरान उज्जवल नेगी निवासी रैनापुर, रानीपोखरी और अन्य व्यक्ति बाइक पर आ रहे थे।  

उज्जवल ने चेकिंग में बाइक को रोकने के दौरान तैनात हेड कांस्टेबल सचिन मलिक को टक्कर मारी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल सचिन का इलाज जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक को भी सीज कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta