सोलन: अपने ही बिजनेस पार्टनर के नाम पर ले लिया लिये सवा करोड़ के लोन, केस दर्ज - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 3, 2025

सोलन: अपने ही बिजनेस पार्टनर के नाम पर ले लिया लिये सवा करोड़ के लोन, केस दर्ज



सोलन। अपने ही बिजनेस पार्टनर के नाम से स्टेट बैंक आफ इंडिया में खाता खोलकर हिमाचल को—आपरेटिव एनएटीसी, सोलन से 37 और 91 लाख का ऋण लेने का मामला सामने आया है। धोखा खाए बिजनेस मैन की शिकायत के आधार पर सोलन के सदर थाने में उसके दो पार्टनरों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबाथू निवासी अशोक अहलूवालिया ने सदर थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसके खिलाफ एचपी को—आपरेटिव एनएटीसी, सोलन एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। सोसायटी  ने बताया है कि उसने सोसाइटी में शार्ट टर्म खाता खुलवाकर 37 लाख व 91 लाख रुपयों का लोन ले लिया। जब उसने सोसाइटी से उपरोक्त लोन से संबंधित दस्तावेजों मांगे तो उपरोक्त सोसायटी में कागजातों को देने मना कर दिया। इसने जब अपने स्तर पर इसके विरुद्ध उपरोक्त केस में चेकों के बारे में एसबीआई सोलन से पता किया तो बताया गया कि  दिए गए चेक सोसायटी के इसी के बचत खाते के है । जबकि इसने कोई भी खाता एसबीआई में नहीं खुलवाया है । व अशोक अहलूवालिया ने बताया कि 1987 में इसने राज कुमार मित्तल के साथ

मिलकर सोलन में पार्टनरशिप बिजनेस शुरू किया था। जिसमें बाद में संजय मित्तल जुड़ गया था ।

परन्तु बाद में अशोक ने अपना बिजनेस परवाणू व चण्ड़ीगढ़ में शुरू कर दिया। बाद में वह वहीं व्यस्त हो गया। जबकि पार्टनरशिप बिजनेस राज कुमार व संजय मित्तल देखने लगे । इस कारण उस समय इसके जरूरी कागजात फर्म के ऑफिस सोलन में रखे थे ।  उसने आशंका जताई कि राज कुमार मित्तल व संजय मित्तल ने इसके दस्तावेजों से इसकी सहमति के बिना के इसका एक फर्जी

खाता एसबीआई सोलन में खुलवाया और इसके चैक को बिना इसकी सहमति के फर्म के ऑफिस से चुरा कर दुरुपयोग किया है । इस मामले में सोलन की सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta