देहरादून। हाई प्रोफाइल ड्रग कोकीन और एलएसडी की तस्करी में राजपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों में एक कंडोली इलाके में रेस्टोरेंट चलाता है। आरोपियों से बीस ग्राम ग्राम कोकीन, सात एलएसडी ब्लाट्स और इलेक्ट्रानिक तराजू मिली।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार रात राजपुर थाना पुलिस कांठबंगला इलाके में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्कूटर सवार एक युवक ने पुलिस देख वापस मुड़कर भागने की कोशिश की। आरोपी कुशाग्र गुप्ता उर्फ कुश उम्र 27 वर्ष पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी शक्ति विहार, माजरा को पकड़ा गया। इस दौरान आरोपी से कोकीन और एलएसडी ड्रग मिली।
आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ करने पता लगा कि वह विशाल क्षेत्री और मिथलेश श्रीवास्तव नाम के शख्स से यह नशा सामग्री खरीदता है। पुलिस सीएसआई तिराहा, ओल्ड मसूरी रोड से विशाल क्षेत्री उम्र 21 वर्ष पुत्र विनोद क्षेत्री निवासी फातिमा हाउस निकट मुस्कान होटल, हरिद्वार बाईपास रोड और मिथिलेश श्रीवास्तव उम्र 19 वर्ष पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी मदनी कॉलोनी निकट मुस्कान होटल, हरिद्वार बाईपास रोड को गिरफ्तार किया।
आरोपियों में कुशाग्र गुप्ता कंडोली में किराये पर कैफे चलाता है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि विशाल क्षेत्री और मिथिलेश नशा तस्कर शिवम गुप्ता उर्फ साहिल उर्फ मोहित उर्फ लकी के लिए काम करते हैं। शिवम गुप्ता लगातार अपने नाम बदलता रहता है। उसकी तलाश की जा रही है।


No comments:
Post a Comment