ब्रेकिंग उत्तराखंड : स्कूल में मिला अंग्रेजी प्रवक्ता का जला हुआ शव, पास ही पड़ा था डीजल केन - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 3, 2025

ब्रेकिंग उत्तराखंड : स्कूल में मिला अंग्रेजी प्रवक्ता का जला हुआ शव, पास ही पड़ा था डीजल केन


गैरसैंण। उत्तराखंड के चमोली जिले में गैरसैंण विकासखंड की मेहलचौरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कुणीगाड में एक अध्यापक की विद्यालय में ही जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव के पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

घटना राजकीय इंटर कॉलेज कुनिगाड़ की है। यहां अंग्रेजी के प्रवक्ता का श्जला हुआ शव उस समय मिला जब कुछ बच्चे दौड़ लगाने व खेलकूद के लिए स्कूल पहुंचे। मृतक शिक्षक की शिनाख्त 48 वर्षीय कनक लिंगवाल के रूप में हुई है। वे ​टिहरी  जिले के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार जब कुछ बच्चे सुबह दौड़ लगाने व अन्य खेल गतिविधियों के लिए स्कूल परिसर पहुंचे तो उन्होंने उक्त शिक्षक के जले हुए शव को देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने गैरसैंण पुलिस को मामले की जानकारी दी। 

पूरी घटना को लेकर थाना अध्यक्ष गैरसैंण जयपाल सिंह नेगी ने कहा ‘एक व्यक्ति के शव के विद्यालय में मिलने की सूचना आज सुबह 8 बजे के लगभग थाना गैरसैंण को प्राप्त हुई। जिसके बाद थाना गैरसैंण व चौकी मेहलचोरी पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति का शव विद्यालय पड़ा हुआ थ। शव की कुछ दूरी पर एक डीजल केन पड़ा हुआ था. जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह व्यक्ति इसी विद्यालय में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत था।

थानाध्यक्ष गैरसैंण ने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा किया गया है व शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। मृतक शिक्षक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं शिक्षक ने इस प्रकार का आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है।  उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta