बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत किरौली गांव के कलनौ तोक निवासी एक व्यक्ति शव भ्यूं—गुलेर मोटर मार्ग पर खाई से बरामद हुआ है। उसकी पत्नी ने आज सुबह ही उसके तीन दिन से लापता होने की रिपोर्ट कपकोट पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।
आज दोपहर स्थानीय लेागों ने खाई में शव देखने के बााद कपकोट पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किरौली ग्राम के कनलौ तोक निवासी 45 वर्षीय त्रिलोक सिंह की खीरगंगा पुल के पास चाय, समोसा आदि की दुकान है। वह रोजाना शाम को दुकान बंद कर अपने घर जाते थे। पत्नी का कहना है कि वे पिछले तीन दिन से घर नहीं पहुंचे।
उनकी पत्नी चंपा देवी रविवार को थाने में पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज कराई।
दिन में पुलिस को भयूं-गुलेर मोटर मार्ग के पास खाई में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शव त्रिलोक सिंह का था। दरअसल सीसीटीवी फुटेज में त्रिलोक सिंह दुकान बंद कर जाते हुए दिखाई दिए थे। पति के मौत की सूचना पर पत्नी बेहोश हो गई।
पुलिस और परिजनों से उन्हें किसी तरह संभाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला खाई में गिरने से मौत होने का प्रतीत होता है। मृतक के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 11वीं में और जबकि बेटी आठवीं में पढ़ती है।


No comments:
Post a Comment