UPDATE
हल्द्वानी। थाना पुलिस ने बीते दिनों नगर पालिका भीमताल के कूड़ा वाहन से अवैध चरस के साथ चालक को गिरफ्तार किया था। नगर पालिका के कूड़ा वाहन से चरस मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने ईओ को कूड़ा वाहन के ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने का निर्देश दिया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के वाहन में चरस मिलने की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने के लिए ईओ को निर्देश दिए हैं। भविष्य में इस तरह की घटना होने पर पालिका स्तर से भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भीमताल: नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में चल रही थी चरस की तस्करी, भीमताल पुलिस ने किया खुलासा
भीमताल। यहां की पुलिस ने हल्द्वानी नगर निगम की कूड़ा गाड़ी से 159 ग्राम चरस के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। कूड़े का वाहन भीमताल की ओर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था।
पुलसि से मिली जानकारी के अनुसार थाना पुलिस टीम ने भीमताल क्षेत्र में चैंकिग के दौरान वाहन संख्या यूके 04 सीब 5362 काम्पैक्टर (डम्पर) को तलाशी के लिए रोका तो वाहन से 159 ग्राम चरस बरामद हुई। यह डंपर नगर निगम हल्द्वानी—काठगोदाम का था। पुलिस ने वाहन चालक हल्द्वानी के देवलचौड़ निवासी 29 वर्षीय मनोज कुमार एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। चरस तस्करी में प्रयुक्त नगर निगम के काम्पैक्टर (डम्पर ) यूके04सीबी 5362 को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में भीमताल पुलिस थाने की एसआई गुरविन्दर कौर, हेड कांस्टेबल हुकुम सिंह, कांस्टेबल संजय नेगी व नरेश परिहार शामिल थे।


No comments:
Post a Comment