उत्तराखंड : आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के नाम पर मौज कर रहा आरोपी गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, March 11, 2025

उत्तराखंड : आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के नाम पर मौज कर रहा आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार। खुद को गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र एवं आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह का निजी सचिव बताकर होटल में ठहरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पांच दिन से होटल में रहकर सुविधाओं का लाभ ले रहा था और लोगों के साथ बैठक कर ठगी कर रहा था। आरोपी के पास से फर्जी आई कार्ड बरामद किए हैं। 

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोमवार को उत्तरी हरिद्वार में एआरटीओ चौक के पास के एक होटल के स्वागती विशाल पोखरियाल ने सूचना दी कि होटल में पांच मार्च से अमरिन्दर सिंह नाम का एक व्यक्ति खुद को आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का निजी सचिव बनकर रह रहा है।

 बताया कि वह लोगों को यहां बुलाकर बैठकें कर रहा है और होटल की सुविधाएं ले रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा, जहां से उस व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। तब उसके खुद को फर्जी सचिव बताकर सुविधाओं का लाभ लेने का पता चला।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta