अल्मोड़ा: इस बार पत्रकार किशन जोशी को मिलेगा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 17, 2025

अल्मोड़ा: इस बार पत्रकार किशन जोशी को मिलेगा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान


अल्मोड़ा। उमेश डोभाल स्मृति समारोह का आगामी 29 और 30 मार्च को स्व. पत्रकार उमेश डोभाल के गांव पौड़ी के सिरोली में आयोजित होगा। इस बार समारोह में इलेक्ट्रानिक मीडिया में बेहतर कार्य के लिए अल्मोड़ा से न्यूज 18 के संवाददाता किशन जोशी को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इलेक्ट्रानिक मीडिया में बेहतर कार्य के लिए और मीडिया के माध्यम से जनसरोकार की खबरों को लोगों के बीच लाने में अहम भूमिका निभाने के चलते इलेक्ट्रानिक मीडिया पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 पहली बार अल्मोड़ा जिले से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य पर यह पुरुस्कार किशन जोशी को मिलेगा। जबकि इसके अलावा अल्मोड़ा के सोमेश्वर से हर्ष काफर को गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

पत्रकार किशन जोशी और हर्ष काफर को पुरुस्कार के लिए चयनित होने पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष गिरीश पंत,सचिव रमेश जोशी, राजेंद्र रावत, प्रकाश पांडे, पीसी तिवारी, प्रकाश पांडे जगदीश जोशी चंद्रशेखर द्विवेदी, मुकेश सटा चंदन नेगी, सुरेश तिवारी,हरीश भंडारी, निर्मल उप्रेती,प्रकाश चंद्र पंत, डॉ निर्मल जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी, नवीन उपाध्याय, नसीम अहमद, हिमांशु लटवाल, अशोक पाण्डे,कपिल मल्होत्रा‌   हर्ष पांडे,एस एस कपकोटी, अनिल  सनवाल ,  संतोष बिष्ट कमलेश कनवाल , रमेश जडौत संजय अग्रवाल, राजेंद्र  धानक, कंचना तिवारी, मोहित बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, जगजीवन  बिष्ट,दया शंकर कांडपाल आदि ने खुशी जताई है। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta