देहरादून: विकासनगर में होली के दिन रेस्टोरेंट फूंकने वाले तीन गिरफ्तार, एक रानीखेत का - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, March 17, 2025

देहरादून: विकासनगर में होली के दिन रेस्टोरेंट फूंकने वाले तीन गिरफ्तार, एक रानीखेत का


देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में होली के दिन रेस्टोरेंट को आग के हवाले करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि रेस्टोरेंट में होली मनाने से रोकने पर इन लोगों ने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट को आग लगा दी थी। 

पुलिस के अनुसार,हरर्बटपुर के फतेहपुर निवासी 25 वर्षीय  सागर, मूल रूप से अल्मोड़ा के रानीखेत तहसील के शीतलाखेत के रहने वाले और फिलवक्त सहसपुर के जस्सोवाला में किराये पर रहने वाले 22 वर्षीय दिनेश सिंह बिष्ट और जस्सोवाला निवासी 23 वर्षीय अंकुश कटारिया को गिरफ्तार किया गया है।

विदित रहे कि शुक्रवार को होली के दिन रेस्टोरेंट में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। इस बीच कुछ और युवक रेस्टोरेंट में आए। कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि रेस्टोरेंट पहले से ही बुक है। 

युवकों ने रेस्टोरेंट में बैठने के लिए कर्मचारियों पर जोर डाला। यह भी कहा कि वह किसी को परेशान नहीं करेंगे। लेकिन, पार्टी के दौरान पहले पक्ष के युवकों के साथ दूसरे पक्ष के युवकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

 दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई भी हुई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना रेस्टोरेंट मलिक को दी। रेस्टोरेंट मालिक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच रेस्टोरेंट मालिक भी वहां पर आ गए।

दोनों पक्षों को समझाने के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट बंद करवा दिया। रेस्टोरेंट मालिक का आरोप है कि दोपहर करीब 3:12 बजे आरोपी रेस्टोरेंट में आग लगाकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में नौ केबिन, एक हॉल, किचन के साथ एक बड़ा हाल, स्टाफ रूम, गार्डन और चारों ओर बांस की चहारदीवारी थी। 

रेस्टोरेंट में राशन और अन्य सभी सामग्री थी। बताया कि रेस्टोरेंट के साथ भीतर रखी एक बाइक भी जलकर राख हो गई। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta