नालागढ़ के झिड़ीवाला में कार— बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, March 12, 2025

नालागढ़ के झिड़ीवाला में कार— बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

हादसे के बारे में जानकारी देता गुरपाल का भाई

नालागढ़। नालागढ़ - स्वारघाट नेशनल हाईवे —105 पर झिड़ीवाला में एक दर्दनाक सड़क हादसे बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

मिली जानकारी के अनुसार झिड़ीवाला पुल पर मंगलवार की दोपहर एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त  थी कि बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। जहां पर अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

हादसे में मारे गए युवक की पहचान टिब्बी गांव निवासी 34 वर्षीय गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह अपने एक साथी युवक के साथ बाइक पर सवार गोल जमाला की ओर आ रहा था तो अचानक जैसे ही वह झिड़ीवाला  पुल के पास पहुंचा तो उसकी आंख में कुछ कचरा पड़ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। 

बाइक सामने से आ रही एक कार से जा टकराई।  हादसे में गुरपाल सिंह की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा प्रवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक  के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।। गुरपाल अपने पीछे छोटे छोटे दो बच्चे व पत्नी को छोड़ गया है। 

इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए मृतक गुरपाल के भाई रामलाल ने बताया कि उसका भाई अचार बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था और अपने एक साथी के साथ वह बाइक पर सवार होकर जैसे झिड़ीवाला के पास आया तो उसकी आंख में कुछ पड़ गया जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर एक कार में टकरा गया जिसके चलते गुरपाल और उसका साथी घायल हो गए। जिन्हे पहले इलाज नालागढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया,जहां से दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था लेकिन अब गुरपाल की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है और उसके बाद शव उन्हें सौप दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta