हल्द्वानी: रामलीला मैदान के पास से 445 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, March 12, 2025

हल्द्वानी: रामलीला मैदान के पास से 445 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार


हल्द्वानी। एसओजी और मंगलपड़ाव पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने रामलीला मैदान के पास से एक बाइक पर सवार उधमसिंह नगर निवासी दो युवकों से 445 ग्राम अफीम बरामद की। 

नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ व मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में  मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास हीरो एचएफ डीलक्स यूके18आर-1301 को रोककर चैक किए जाने पर बाइक में सवार दो युवकों के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ पर दोनों ने बताया कि वे उधमसिंह नगर के ढकिया निवासी अनुराग कश्यप से लेकर आए हैं, इसके बाद वे हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे। इससे पहले गिरफ्तार हो गए। इस संबंध में भी जांच जारी है।

दोनों युवकों के  खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। नशा तस्करों के हवाले से बरामद बाइक को सीज कर दिया गया है।

गिरफ्तार युवकों के नाम उधमसिंह नगर के ढकिया गांव निवासी 21 वर्षीय अतुल सागर तथा बाजपुर के बरहनी गांव निवासी 20 वर्षीय बलविंदर सिंह बताए गए हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, एएसआई मान सिंह, एसओजी की हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, एसओजी के कांस्टेबल  संतोष बिष्ट व हल्द्वानी कोतवाली के कांस्टेबल  प्रकाश बड़ाल शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta