हल्द्वानी: रात को खाना खाकर लौट रहे बेरीनाग के तीन युवकों को दो उचक्कों ने लूटा - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, March 9, 2025

हल्द्वानी: रात को खाना खाकर लौट रहे बेरीनाग के तीन युवकों को दो उचक्कों ने लूटा



हल्द्वानी। रात के समय टैक्सी से बेरीनाग रवाना होने से पहले खाना खाने निकले तीन युवकों को दो लफंगों ने लूट लिया। कुल मिलाकर दो युवक उनसे 2320 रुपये की नकदी  लूटकर चंपत हो गए। मामले की शिकायत हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है। 

मिली जानाकरी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज शिकायत में पिथौरागढ़ के बेरीनाग उपमंडल के माछिखेत बल्गारि गांव निवासी राहुल सिंह ने दी गई तहरीर में बताया है कि आठ मार्च की रात लगभग साढ़े दस बजे वह व उसके दोस्त दीपक रौतला व रितिक पाठक बेरीनाग जाने वाली टैक्सी में अपना सामान रखकर खाना खाने के लिए चले गए। टैक्सी उस वक्त प्रेम टाकिज के नजदीक पेट्रोल पंप के पास खड़ी थी। जब वे खाना खाकर लौट रहे थे तब पेटा्रेल पंप के पास पहुंचे ही थे कि 20 —22 साल के दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।   

पीड़ित के अनुसार दोनों आरोपी युवक एक दूसरे का नाम राहुल और लक्की नाम से पुकार रहे थे । दोनो ने बेरीनाग के तीनों युवकों को डरा धमकाकर जबरदस्ती  उससे रुपये 1320 व दीपक रौतेला व रितिक पाठक से 500-500 रुपये छीन व लूटकर भाग गए।  राहुल सिंह के रुपयों के साथ उसके आधार कार्ड की कापी भी थी। उसने पुलिस से अपराधियों को पकड़ कर सजा दिलाने की मांग की है। 

पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन के साथ आरोपियों  की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta