सोलन: कुनिहार पुलिस ने 884 ग्राम चुरापोस्त के साथ दबोचा तस्कर - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, March 23, 2025

सोलन: कुनिहार पुलिस ने 884 ग्राम चुरापोस्त के साथ दबोचा तस्कर



सोलन। जिला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में 22 मार्च 2025 को कुनिहार थाना पुलिस की एक टीम शाम को गश्त और अपराध रोकथाम के लिए क्षेत्र में तैनात थी। 

इस दौरान टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अर्की के मंज्याट गांव निवासी 45 वर्षीय सलीम उर्फ बिल्ला, से 884 ग्राम चुरापोस्त बरामद किया गया। 

पुलिस ने इसके खिलाफ कुनिहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी इस नशीले पदार्थ को आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को आपूर्ति करने की योजना बना रहा था। पुलिस अब आरोपी के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले की जांच अभी जारी है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta