सोलन : शटरिंग चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का सामान बरामद - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, March 30, 2025

सोलन : शटरिंग चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का सामान बरामद


सोलन। सोलन पुलिस ने शटरिंग सामान चोरी के मामले में एक आरोपी अशरफ अली को गिरफ्तार किया है। 38 वर्षीय अशरफ अली को 28 मार्च 2025 को सोलन से हिरासत में लिया गया। वह मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून जिले का रहने वाला है और वर्तमान में अर्की तहसील के सूरजपुर गांव में रह रहा था। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है।

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले का विवरण देते हुए बताया कि अर्की तहसील के निवासी महेश दत्त ने 26 मार्च को पुलिस थाना अर्की में शिकायत दर्ज कराई थी। महेश ने कहा था कि उनकी लोहे की शटरिंग प्लेटें और पिलर बनाने के फरमे, जो उन्होंने अपने घर की ओर जाने वाली सड़क पर रखे थे, चोरी हो गए। जब वे 26 मार्च को सामान जांचने गए, तो 8 लोहे के फरमे गायब मिले, जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये थी। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

एसपी गौरव सिंह ने आगे बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और चोरी हुए सामान की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान अशरफ अली पर संदेह हुआ, जिसे 28 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ सोलन सदर, अर्की और धर्मपुर थानों में चोरी के तीन मामले और एक मारपीट का मामला दर्ज है। एसपी ने कहा कि रिमांड के दौरान चोरी के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta