चम्पावत। बनबसा में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पचपकरिया, बनबसा निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र स्व पूरन राम ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
रविवार को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से बहार निकाला। बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
फिलहाल मौत की स्पष्ट वजह का पता नहीं चल पाया है। मृतक राहुल का विवाह टनकपुर निवासी सपना से हुआ था उनके दो बच्चे हैं।


No comments:
Post a Comment