पाकिस्तान अपडेट : हाइजैक ट्रेन में 100 जवान व कई आईएसआई अफसर, अब 6 जवान मारे गए - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, March 11, 2025

पाकिस्तान अपडेट : हाइजैक ट्रेन में 100 जवान व कई आईएसआई अफसर, अब 6 जवान मारे गए



नई दिल्ली। पाक‍िस्‍तान में बलूच विद्रोह‍ियों ने 400 यात्रियों से भरी जिस जाफर एक्‍सप्रेस को  हाईजैक किया है। सूत्रों का दावा है कि उसमें  पाकिस्तानी आर्मी के 100 जवान सफर कर रहे थे। इसके अलावा ट्रेन में पाक‍िस्‍तान की खुफ‍िया एजेंसी आईएसआई के कई अध‍िकारी भी सफर कर रहे थे। सैकड़ों आम मुसाफ‍िर भी इस ट्रेन में सवार थे। बताया जा रहा है क‍ि इसमें क्‍वेटा से आर्मी से अफसर बैठे थे। क्‍वेटा पाक‍िस्‍तान के प्रमुख सैन्‍य ठिकानों में से एक है। इसल‍िए माना जा रहा है क‍ि इस ट्रेन में काफी महत्‍वपूर्ण लोग सफर कर रहे होंगे।

दरअसल पाक‍िस्‍तान का एयरफोर्स बेस सैमंगली क्वेटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बिल्‍कुल करीब है। यहां जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमानों का एक स्क्वाड्रन तैनात है। पाकिस्तान सेना की XII कोर (सदर्न कमांड) भी क्‍वेटा शहर में ही है। इसी कमान के पास बलूचिस्तान क्षेत्र में सुरक्षा और सैन्य अभियानों की जिम्मेदारी है। बलूच विद्रोह‍ियों के ख‍िलाफ कार्रवाई अक्‍सर यही आर्मी करती रहती है। इसल‍िए बलूच लिबरेशन आर्मी के जवान इनसे चिढ़े हुए रहते हैं। वे कई बार इनके ख‍िलाफ बड़ी कार्रवाई भी कर चुके हैं।

पाक‍िस्‍तानी रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, जब एक्‍सप्रेस ट्रेन एक सुरंग से गुजर रही थी, तभी 8 बंदूकधार‍ियों ने ट्रेन पर हमला कर द‍िया। उस पर फायरिंग की और उसे रोक ल‍िया। इसके बाद सभी यात्रियों को बंधक बना ल‍िया गया।

 बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वे बंधकों को छुड़ाने के लिए कोई सैन्य अभियान चलाते हैं, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। बीएलए ने बलूचिस्तान के बोलन के धादर इलाके में रेलवे ट्रैक उड़ा दिए हैं और जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर कब्जा कर लिया है, जिसमें सभी 120 से अधिक यात्री बंधक हैं। 

अब तक अभियान में 06 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं। बलूच विद्रोह‍ियों ने कुछ सैनिकों के साथ मारपीट भी है।
बलूचिस्तान सरकार ने आदेश दिया है कि आपातकालीन उपाय किए जाएं और सभी संस्थाएं सक्रिय रहें। सेना को उस ओर अलर्ट क‍िया गया है। 
जनता से शांत रहने की अपील की गई है, लेकिन ज‍िस तरह आर्मी के जवानों और आईएसआई के अध‍िकार‍ियों के उस ट्रेन में होने की खबर सामने आ रही है, उससे पाक‍िस्‍तानी सेना की मुश्क‍िलें बढ़ गई हैं। सरकार आफत में आ गई है। उसे समझ नहीं आ रहा है क‍ि इससे कैसे निपटा जाए।

UPDATE

पाकिस्तान :  बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक ट्रेन की हाइजैक, 120 यात्री बंधक बनाए 

नई दिल्ली। दक्षिण—पश्चिमी पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक ट्रेन को हाइजैक कर लिया है।  हाइजैकर्स ने ट्रेन में सवार लगभग 120 लोगों को बंधक बना लिया है। हमलावरों ने ड्राइवर को गोली मार दी, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।  पाकिस्तानी टीवी चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार कुछ हमलावरों ने दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। 

पाक‍िस्‍तानी अखबार डॉन के मुताबिक, मंगलवार को बलूचिस्तान में पेशावर जाने वाली ट्रेन पर गोलीबारी की गई। इसके बाद तुरंत सेना को अलर्ट क‍िया गया। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा, क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर पेहरो कुनरी और गदलार के बीच भारी गोलीबारी की खबरें हैं। रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने बताया कि नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे, लेकिन बलूच लिबरेशन आर्मी के जवानों का दावा है क‍ि उन्‍होंने पूरी ट्रेन पर कब्‍जा कर ल‍िया है।

पाक‍िस्‍तान रेलवे के मुताबिक, ट्रेन जब सुरंग संख्या 8 से होकर गुजर रही थी, तभी हथियारबंद आतंक‍ियों ने ट्रेन को रोक ल‍िया। यात्रियों और कर्मचार‍ियों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है. अस्‍पतालों में आपातकाल लागू कर द‍िया गया है। एंबुलेंस और सुरक्षा बलों को उस इलाके की ओर रवाना क‍िया गया है। रिंद ने कहा कि चट्टानी इलाका होने के कारण अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर और ट्रेनें भेज दी हैं।

जाफर एक्सप्रेस नामक यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। प्रांतीय सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को आपातकालीन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा, "क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर पेहरो कुनरी और गदालार के बीच भीषण गोलीबारी की खबरें हैं।"


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta