सोलन: कुमारहट्टी से स्विफ्ट चुराकर पंजाब ले गए चोर कि सोलन पुलिस ने धर दबोचा, एक गिरफ्तार, कार बरामद - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 19, 2025

सोलन: कुमारहट्टी से स्विफ्ट चुराकर पंजाब ले गए चोर कि सोलन पुलिस ने धर दबोचा, एक गिरफ्तार, कार बरामद


सोलन। तीन दिन पूर्व कुमारहट्टी के फलाईओवर के नीचे से चुराई गई स्विफ्ट कार को पुलिस ने पंजाब के राजपुरा से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक कार चोर को भी गिरफ्तार किया है। आज उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। दस मामले में अभी एक कार चोर फरार है।

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार   17 फरवरी को  जाबली निवासी हंस राज ने पुलिस थाना धर्मपुर में  एफआईआर दर्ज कराई कि उनकी कुमारहट्टी में कपड़े की दुकान है। 16 फरवरी को  को  वे अपनी दुकान पर आये थे तथा अपनी गाडी स्विफ्ट  एचपी-15ए-9957 को कुमारहट्टी में फलाई ओवर के नीचे खड़ा कर दिया। शाम को समय करीब साढ़े सात बजे के लगीाग जब वे दुकान बन्द करके गाड़ी लेने गए तो उन्हें कहीं भी गाड़ी नहीं मिली। 

काफी तलाश के बाद भी जब उनकी गाड़ी नहीं मिली तो अगले दिन उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की और मिले  साक्ष्यों के आधार पर  चोरी हुई गाड़ी को पंजाब के राजपुरा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने वाहन चोरी में शामिल मोहाली के कलोली गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।  

एसपी के अनुसार  मामले की जांच के दौरान पाया गया कि  16 फरवरी को संदीप अपने दोस्त हैप्पी के साथ अपनी मोटर साईकिल पर राजपुरा पंजाब से सोलन की तरफ आ रहा था तो इन दोनों ने कुमारहट्टी पहुंचने पर गाड़ी चोरी की योजना बनाई। जिस पर इन दोनों ने फ्लाईओवर के नीचे खड़ी गाड़ी  स्विफ्ट एनपी-15ए-9957 को मास्टर चाबी की सहायता से खोला तथा गाड़ी को चोरी करके पंजाब के राजपुरा ले गए। 

इस गाड़ी को आरोपी का दोस्त हैप्पी चलाकर ले गया।  उसके साथ-साथ  संदीप मोटर साईकिल पर पुलिस से बचने के लिए उसे एस्कोर्ट कर रहा था। एसपी ने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta