सोलन। सलोगड़ा में एक नाली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस का मानना है कि पहाड़ी से फिसलने के कारण उसकी मौत हुई होगी। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना मिली कि सलोगड़ा में हार्डवेयर की दुकान के समीप नाली में एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जिस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर राष्ट्रीय उच्चमार्ग 5 पर सड़क के किनारे बनी नाली में एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पाया गया जिसकी मौत हो चुकी थी।
देखने पर मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास पाई जा रही है। जांच के दौरान मौके व मृतक के शव का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर चोट व खरोंच के निशान पाये गये। मृतक की शिनाख्त के लिये उसके शव को आसपास के लोगों को भी दिखाया गया परन्तु किसी ने भी उसे नहीं पहचाना। पुलिस ने मौके पर एसएफएसएल जुन्गा की टीम को बुलाकर घटनास्थल व शव का गहनता से निरीक्षण करवाया गया । घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि जिस जगह पर मृतक का शव पड़ा था उसके उपर लगे डंगे पर रगड़ के निशान पाये गये तथा तथा डंगे में लगे पानी की निकासी की पाईपे ताजी टूटी हुई पाई गईं। इसके अतिरिक्त मृतक के शव पर हरे घास की बेल लिपटी पाई गई। जिस स्थान पर शव पड़ा था से करीब 30—35 फीट पर एक कमीज लटकी हुई पाई गई जिससे यही प्रतीत हो रहा है कि उक्त अज्ञात व्यक्ति पहाड़ी से फिसल कर गिर गया व उसकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले लोगों ने उसे ऊपर गांव की तरफ जाते हुये देखा था। इससे पहले वह नीचे सड़क पर बैठा रहता था।
मृतक शक्ल सूरत से प्रवासी लग रहा था जिसकी पहचान हेतू सलोगडा व आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासी मजदुरों बुलाकर दिखाया गया परन्तु किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। समस्त कानूनी औपचारिकतायें पूर्ण करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम करवाने हेतू क्षेत्रिय अस्पताल सोलन लाया गया। आज उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी के अनुसार अभी तक की जांच से यही प्रतीत हो रहा है कि उक्त अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु पहाड़ी से गिरने से चोट लगने के कारण हुई है, फिर भी मामले में जांच प्राथमिकता से जारी है।


No comments:
Post a Comment