देहरादून। यहां मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। कल शाम से आसमान पर छाए बादल रात गहरी होते ही गहराते गए और तड़के तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया।
मौसम का मिजाज बदलने के कारण सर्दी का अहसास भी बढ़ गया है। पिछले कुछ घंटों से रुक रुक कर बारिश की बौछारें पड़ रही हैं।
उधर, दिल्ली-यूपी में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली और यूपी के कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट बारिश और तूफान की संभावना है।


No comments:
Post a Comment