बागेश्वर : सैन्य सम्मान के साथ हुई हल्द्वानी हादसे में मारे गए जवान संजीव की अंत्येष्टि - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 19, 2025

बागेश्वर : सैन्य सम्मान के साथ हुई हल्द्वानी हादसे में मारे गए जवान संजीव की अंत्येष्टि

बागेश्वर। हल्द्वानी सड़क हादसे में मारे गए बागेश्वर के सैनिक और कारोबारी का शव मंगलवार देर शाम बागेश्वर पहुंचा। शवों के यहां पहुंचते ही दोनों घरों में चीख-पुकार मच गई। बुधवार सुबह दोनों की शव यात्रा अलग-अलग जगह से निकली। सरयू संगम पर सैनिक संजीव की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ हुई, जबकि कारोबारी गौरव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 

शोक में 11 बजे तक बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने शोक सभा कर दोनों को श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि मंगलवार तड़के तीन पानी के पास हुए सड़क हादसे में बागेश्वर के कारोबारी गौरव जोशी, सैनिक संजीव चौबे की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी धीरज कुमार घायल हो गया था। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 मंगलवार देर रात दोनों के शव बागेश्वर पहुंचे। सैनिक का पार्थिव शरीर बिलौना उनके घर पहुंचा, जबकि गौरव का शव जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास में रखा गया। 

बुधवार की सुबह परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद सैनिक संजीव की शवयात्रा शुरू हुई। सरयू संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

 कौसानी से आई सिंग्नल कोर की टुकड़ी ने सैनिक को अंतिम विदाई दी। सेना के अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta