पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में आज शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल के छापरी क्षेत्र में था।
इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। फिलवक्त कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है। यह इलाका भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है।
भूकंप का झटका शाम 7बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र नेपाल के छापरी में दस किमी अंदर बताया गया। भूंकप के झटके पिथौरागढ़ की काली नदी के तटीय इलाकों में महसूस किए गए।


No comments:
Post a Comment