बागेश्वर। बागेश्वर जनपद के गरुड़ क्षेत्र में एक स्कूली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। राजस्व पुलिस ने पोस्को के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ के राजस्व पुलिस क्षेत्र में एक गांव की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज की गई है।
राजस्व उप निरीक्षक कुंदन प्रसाद ने बताया कि नाबालिग की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाकर भेजी गई हैं।


No comments:
Post a Comment