सोलन: सब्जी लदे पिकअप वाहन में सवार जुब्बल के युवकों से मिला चिट्टा, वाहन भी जब्त - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, February 9, 2025

सोलन: सब्जी लदे पिकअप वाहन में सवार जुब्बल के युवकों से मिला चिट्टा, वाहन भी जब्त


सोलन। पुलिस की सीआईयू टीम ने आंजी के पास धर्मपुर की ओर से आ रही सब्जी से लदी एक पिकअप में सवार दो युवकों को 4.47 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। इनमें से एक युवक शिमला के जुब्बल का और दूसरा खड़ा पत्थर का रहने वाला है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।    

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले सम मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की एक टीम गश्त के दौरान शहर सोलन, दोहरी दीवार व शमलेच की तरफ जा रही थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर की तरफ से आ रही सब्जी से लदी पिकअप को नाकाबन्दी करके आंजी के पास रोका । 

इस पिकअप में शिमलाके जुब्बल के डीम गांव निवासी 33 वर्षीय तथा ताि खड़ा पत्थर निवासी 25 वर्षीय चन्द्र किशोर सवार थे। उनकी ताशी लेने पर उनके पास से 4.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

दोनों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उनके कब्जे से मिले पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta