सोलन: ढाबे पर चक्कर खा कर गिरा मालिक, हास्पीटल पहुंचने से पहले ही मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, February 9, 2025

सोलन: ढाबे पर चक्कर खा कर गिरा मालिक, हास्पीटल पहुंचने से पहले ही मौत



सोलन। अपने सलोगड़ा स्थित ढाबे में चक्कर खाकर गिरे 41 वर्षीय ढाबा स्वामी की चिकित्सालय पहुंचाने से पहले ही मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही चिकित्सकों ने उसका लीवर खराब हो जाने की जानकारी दी थी।  

यसोलन के एसपपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सोलन के क्षेत्रीय चिकित्सालय से सदर पुलिस थाने को एक व्यक्ति को मृत अवस्था में चिकित्सालय लाए जाने की सूचना मिलने पर जब पुलिस चिकित्सालय पहुंची तो मृतक की शिनाख्त सलोगड़ा क्षेत्र के कथोग गांव निवासी 41 वर्षीय नरेश शर्मा के रूप में हुई। मृतक के साथ आये परिजन भी वहां थे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि नरेश शराब पीने का आदी था। 

वह सलोगड़ा में ढाबा चलाता था। वह 5 फरवरी को सोलन में अपना चेकअप कराने गया था। जहां पर चिकित्सक ने उसका लीवर खराब होना बतलाया था। शनिवार को वह अपने ढाबे में दिन के समय अचानक चक्कर खाकर कर गिरा और बेहोश हो गया।

 परिजन उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचते लेकिन उसने इससे पहले ही प्राण त्याग दिए।  परिजनों ने उसकी मृत्यु पर किसी प्रकार का संदेह नहीं जताया है। शव को अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta